छपरा मंसूर प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
गोरखपुर। छपरा मंसूर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और ग्रामीणों का मन मोह लिया। पूरा विद्यालय परिसर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और अनगिनत देशभक्तों के त्याग के बाद मिली है। उन्होंने बच्चों को देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने, शिक्षा को महत्व देने और समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान ग्राम प्रधान दीपक कुमार विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रोत्साहित किया गया और सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: भारत न्यूज गोरखपुर

Post a Comment