एनडीआरएफ ने गोरखपुर में निकाली 'हर घर तिरंगा' रैली: अभियान के तहत देशभक्ति और एकता का संदेश दिया
गोरखपुर. 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ (आरआरसी ) गोरखपुर ने शुक्रवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन किया। इस भव्य रैली का उद्देश्य देश भक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था। एनडीआरएफ के अधिकारियों और जवानों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली का नेतृत्व 11वी वाहिनी एनडीआरएफ के कमांडेंट श्री अनूप कुमार बिष्ट के दिशा निर्देश के तहत एनडीआरएफ (आर आर सी )गोरखपुर के उप कमांडेंट श्री अनिल कुमार पाल के नेतृत्व में तिरंगे से सजी बाइक और बाइकों पर सवार जवानों ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव का संदेश दिया ।
इस दौरान वंदे मातरम हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा जैसे नारों के माहौल देशभक्तिमय हो गया।
इस रैली के माध्यम से आमजन को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और हर घर तिरंगा अभियान में सकरी भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
एनडीआरएफ जवानों ने लोगों को बताया कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता ,शौर्य त्याग ,एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्रध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखने की अपील भी की ।
(आरआरसी )गोरखपुर एनडीआरएफ के निरीक्षक सुधीर कुमार ने कहा की इस अवसर पर कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, गौरव और एकजुटता की सामूहिक अभिव्यक्ति है।उन्हें नागरिकों से इस अभियान मैं उत्साह पूर्वक भाग लेने और हर घरों में तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने का आह्वान किया।
रैली का शुभारंभ (आरआरसी ) गोरखपुर चारगांवा ब्लॉक से होते हुए असुरन चौक ,काली मंदिर, कचहरी चौराहा, छात्र संघ चौराहा, पैडलेगंज होते हुए बुद्ध विहार गेट होकर नौका विहार से वापस एनडीआरएफ आरसी में पहुंची इसका का समापन किया गया एनडीआरएफ के जवानों और अधिकार ने भाग लिया साथ में शाहपुर थाना के उपनिरीक्षक गिरीश चंद पांडे और पुलिस के जवानों ने भाग लिया।

Post a Comment