चौरी चौरा में दो पीडीए मॉडर्न स्कूल बनाने का लक्ष्य

 

चौरी चौरा में दो पीडीए मॉडर्न स्कूल बनाने का लक्ष्य, जमीन मिलते ही शुरू होगा प्रयास



गोरखपुर। पीडीए भवन के उद्घाटन के बाद चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल का लक्ष्य सामने आया है। समाजवादी पार्टी के सामाजिक कार्यकर्ता मंतोष यादव ने सरदारनगर और ब्रह्मपुर ब्लॉक में एक-एक पीडीए मॉडर्न स्कूल बनवाने की योजना सामने रखी है।

मंतोष यादव ने कहा कि यदि किसी ग्राम प्रधान या क्षेत्र के किसी सज्जन द्वारा स्कूल निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करा दी जाती है, तो सरदारनगर और ब्रह्मपुर दोनों ब्लॉकों में पीडीए मॉडर्न स्कूल बनवाने का प्रयास किया जाएगा। इन स्कूलों के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि पीडीए मॉडर्न स्कूल में गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आर्थिक तंगी किसी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने। मंतोष यादव ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल और आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने ग्राम प्रधानों और क्षेत्र के सक्षम लोगों से स्कूल के लिए जमीन उपलब्ध कराने में सहयोग की अपील की। उनका कहना है कि जमीन उपलब्ध होने पर दोनों ब्लॉकों में स्कूल स्थापित कराने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मंतोष यादव की इस पहल को चौरी चौरा क्षेत्र में गरीब बच्चों की शिक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume