ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावों को गलत साबित करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकाबंदी को तोड़ दिया है।
-1776865617092_v.webp)
ईरान ने अमेरिकी नाकाबंदी को तोड़कर 34 टैंकर निकाले।
होर्मुज जलडमरूमध्य से 10.7 मिलियन बैरल कच्चा तेल ले जाया गया।
अमेरिकी दावे के विपरीत ईरान का आर्थिक व्यापार जारी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से कंट्रोल कर रही है। अमेरिका का कहना है कि ईरान के साथ कोई अंतिम समझौता होने तक नाकाबंदी जारी रहेगी।
वहीं ईरानी सेना ने अमेरिकी नौसेना को चकमा दे दिया है, क्योंकि ईरान के करीब 34 टैंकर अमेरिकी नाकाबंदी को तोड़कर होर्मुज पार कर चुके हैं।
होर्मुज से निकले ईरान के 34 टैंकर
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के करीब 34 टैंकर अमेरिकी नाकाबंदी को पार कर चुके हैं। नाकाबंदी को चकमा देने वाले 34 जहाजों में से, करीब 19 टैंकर ईरान से जुड़े हैं जो खाड़ी से बाहर निकल चुके हैं। बाकी 15 जहाज अरब सागर से खाड़ी में प्रवेश कर चुके हैं और ईरान की ओर बढ़ रहे हैं।
إرسال تعليق