गोरखपुर: चटोरी गली में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
गोरखपुर के इंद्रा बाल विहार स्थित चटोरी गली में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग से कुछ सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

إرسال تعليق