जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया भव्य जुलूस


जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया भव्य जुलूस



चौरी चौरा। समाजवादी पार्टी 326 विधानसभा चौरी चौरा के महासचिव बबलू अंसारी की ओर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर क्षेत्रवासियों को दिली मुबारकबाद पेश की गई। इस अवसर पर भारत देश में अमनो-अमान, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई।

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर क्षेत्र में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस के दौरान आपसी भाईचारे और शांति का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मजीद सिद्दीकी, तारिक सिद्दीकी, मुमताज अंसारी, अनवर, रियाज, अफाक, जमील, मुजफ्फर, सलीम और खलील सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume