जनता दर्शन में सीएम योगी के सख्त तेवर

 जनता दर्शन में सीएम योगी के सख्त तेवर, बोले—रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार पर हो कार्रवाई

गोरखपुर। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया। जमीन और रास्ते से जुड़ी शिकायत पर सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पात्र लोगों को रास्ता दिलाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए और नियमानुसार पात्र व्यक्ति को रास्ता उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हो पाता है और लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

सीएम योगी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता आम जनता को त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी न्याय उपलब्ध कराना है। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लें और मौके पर जाकर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों में भी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश गया है। जनता दर्शन के माध्यम से सीएम योगी ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume