दरभंगा एयरपोर्ट पर विलंब से पहुंची दिल्ली और मुंबई से आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट

दरभंगा एयरपोर्ट पर बुधवार को दिल्ली और मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ानें विलंब से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। मंगलवार को भी मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में देरी हुई थी।





यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।


संवाद सहयोगी, दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट से बुधवार को 18 विमानो का आवागमन हुआ। दिल्ली और मुंबई से आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट विलंब से पहुंची। इससे दोनों विमान में हवाई सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकाशा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से पंद्रह मिनट पहले पहुंच गई। मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय 11:05 से एक घंटा बीस मिनट विलंब से 12:35 में पहुंची।


कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 11:50 से 13 मिनट पहले पहुंच गई। बेंगलुरू से दरभंगा आनेवाली अकाशा की फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय 12:05 से एग्यरह मिनट पहले पहुंच गई।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 निर्धारित समय 12:50 से 27 मिनट पहले पहुंच गई। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकाशा की फ्लाइट क्यूपी 1139 निर्धारित समय 1:05 से 36 मिनट विलंब से 1:41 में पहुंची।

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:10 से चार मिनट विलं से 2:14 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:00 बजे से दस मिनट विलंब से 3:10 में पहुंची।

दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 3:20 से एक घंटा दस मिनट विलंब से 4:30 में पहुंची।

वहीं मंगलवार को दरभंगा एयरपोर्ट से 14 विमानों का आवागमन हुआ। कोलकाता से आने व जानेवाली इंडिगो की एक जोड़ी फ्लाइट शेड्यूल से बाहर रहा। इससे दरभंगा और कोलकाता हवाई मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या शून्य रही।

वहीं मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट विलंब से पहुंची। जिस कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। जानकारी के अनुसार दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:55 से बीस मिनट पहले पहुंच गई।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय 11:05 से दो घंटा 32 मिनट विलंब से 1:37 में पहुंची। बेंगलुरू से दरभंगा आनेवाली अकासाकी फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय 12:15 से आठ मिनट पहले पहुंच गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Gorakhpur
Bharat News Gorakhpur

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume