पूर्व मेदिनीपुर में चुनावी हिंसा के बाद दीघा और मंदारमणि में पर्यटकों की एंट्री पर लगी रोक, वोटिंग तक होटल बंद



पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में चुनावी हिंसा के बाद प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। दीघा और मंदारमणि में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है और मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक होटल बंद रहेंगे।



पूर्व मेदिनीपुर में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने के बाद सड़क किनारे गिरे मोटरसाइकिल और गश्‍त लगाते जवान।





पूर्व मेदिनीपुर में चुनावी हिंसा के बाद धारा 163 लागू।


मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक सभी होटल रहेंगे बंद।


जागरण संवाददाता, खड़गपुर। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियों के बीच बढ़ती हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। पूर्व मेदिनीपुर के जिलाधिकारी निरंजन कुमार ने जिले में धारा 163 लागू करने का आदेश जारी किया है।

इस फैसले का सबसे बड़ा असर पर्यटन केंद्रों पर पड़ा है। दीघा और मंदारमणि में फिलहाल होटलों को बंद रखने और पर्यटकों के आने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

हिंसा के बाद लिया गया फैसला
यह प्रशासनिक सख्ती पश्चिम मेदिनीपुर के दांतन विधानसभा क्षेत्र के अंताला (मोहनपुर थाना) में हुई भीषण झड़प के बाद आई है। आरोप है कि मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के जुलूस पर हमला किया गया।

इस घटना में भाजपा उम्मीदवार अजीत जाना समेत दोनों पक्षों के लगभग 54 लोग घायल हो गए। इस दौरान जमकर उपद्रव हुआ, वाहनों में तोड़फोड़ की गई और कई मोटरबाइकों को आग के हवाले कर दिया गया।

पर्यटकों के लिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार दीघा और मंदारमणि के सभी होटलों को मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। बाहरी पर्यटकों के जिले की सीमा में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

पूरे जिले में निषेधाज्ञा लागू रहेगी, जिससे एक जगह भीड़ जुटने पर पाबंदी होगी। घटना के बाद मोहनपुर और आस-पास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Gorakhpur
Bharat News Gorakhpur

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume